May 21, 2026
0000000_

रमेश शर्मा “लौह पुरुष एकता अवार्ड” से होंगे सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अक्टूबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ के शिक्षक वर्ग के लिए गौरवान्वित करने वाली खबर जयपुर से आई है। महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालय में सेवारत व्याख्याता रमेश शर्मा को आगामी 31 अक्टूबर 2025 को जयपुर में अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच एवं इंडो नेपाल समस्या ऑर्गनाइजेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित समारोह में लौह पुरुष एकता अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। शर्मा को ये अवार्ड राष्ट्रीय एकता दिवस पर जयपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित वैश्विक विचार प्रस्तुति एवं संयुक्त राष्ट्र स्थापना दिवस के समापन समारोह में दिया जाएगा। विदित रहें शर्मा इससे पूर्व राज्य स्तर पर भामाशाह प्रेरक सम्मान व शिक्षक गौरव से भी सम्मानित हो चुके है। उनका चयन शैक्षिक गतिविधियों के उन्नयन तथा सामाजिक समरसता हेतु निरंतर प्रयत्नशील रहने के लिए किया गया है। समरसता मंच के सचिव विवेक स्वामी ने बताया कि शिक्षा, चिकित्सा, न्याय, प्रशासनिक सेवाओं से चयनित प्रतिभाओं का कार्यक्रम में सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर उनके मित्रों, शिक्षाविदों एवं समाजसेवकों ने शुभकामनाएं दी है।

ज्याणी की स्मृति में बालिका छात्रावास में बनेगी ई-लाइब्रेरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बापेऊ के इमरती देवी व मंगलाराम ज्याणी की स्मृति में उनके पुत्र सरपंच चेतनराम ज्याणी, रामप्रताप, ज्ञानाराम, लेखराम ज्याणी ने संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में ई लाइब्रेरी का निर्माण करवाने की घोषणा की है। मंत्री सुशील सेरडिया ने बताया कि ज्याणी परिवार ने 3.51लाख की लागत से आधुनिक सुविधा युक्त ई लाइब्रेरी निर्माण की घोषणा की। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने दानदाता परिवार का आभार जताया। इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी भंवरलाल जानूं, मोडाराम तरड़, मास्टर प्रभुराम बाना, कानाराम तरड़, हरिराम बाना, मोटाराम चोटिया, सहिराम आर्य, खुमाराम जाखड़, हंसराज गोदारा, भंवरलाल जाखड़, वार्डन- संगीता बेनीवाल, हरलाल भाम्भू, रामनिवास जाखड़ उपस्थित रहें।