






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2024। दहेज के लिए विवाह के 13 साल बाद दो विवाहिता बहनों को उनके बच्चों के साथ मारपीट कर ससुराल से निकाल देने का मामला थाने में दर्ज हुआ है। लखासर निवासी अनिता व कविता पुत्रीयां मोडाराम जाट ने अपने ससुराल पक्ष के 9 आरोपियों के खिलाफ अलग अलग मामले दर्ज करवाए है। अनिता ने बिग्गा निवासी अपने पति पूनमचंद, पुत्र पद्माराम, सास फूलादेवी, ननदें राधा, दुला व चंदू सहित जेठ ओमप्रकाश के खिलाफ आरोप लगाए है। कविता ने अपने पति ओमप्रकाश सहित देवर पूनमचंद, सास व ननदों सहित नणदोई श्रवणराम जाट निवासी बीनादेसर, हड़मानाराम जाट निवासी कल्याणपुरा चुरू, तथा मामा ससुर बिरजाराम निवासी लाखनसर, के खिलाफ आरोप लगाए है। दोनों ने बताया कि उनका विवाह 13 साल पहले आरोपियों के साथ हुआ। तब पिता ने नगदी, सोने-चांदी के गहने सहित दहेज का सामान दिया। आरोपी तभी से एक लाख नगदी व मोटरसाइकिल के लिए दोनों को मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करते थे। आरोपियों ने अनिता को गत 16 दिसंबर को उसके साथ मारपीट करते हुए दो बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। वहीं कविता ने बताया कि करीब तीन माह पूर्व आरोपियों ने मारपीट कर उसे तीन बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। माँ बाप व भाई ने घर बसाने के प्रयास किए परंतु आरोपियों ने बिना दहेज के घर बसाने से इंकार करते हुए परिजनों के साथ मारपीट की। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।



