






गांव जेतासर में सजेगा क्रिकेट का रण, विजेताओं को मिलेंगे नगदी पुरस्कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2024। गांव जेतासर में क्रिकेट का रण सजेगा और विजेता टीमों को नगदी पुरस्कार के साथ ट्राफियां दी जाएगी। गांव के पंचमुखी बालाजी क्रिकेट मैदान में पंचमुखी बालाजी क्रिकेट ग्रामीण प्रतियोगिता के सीजन-10 का आयोजन किया जाएगा। आयोजक मंडल के सदस्य ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन रविवार, 7 जनवरी 2024 को सुबह सवा नौ बजे होगा। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 20 हजार व उपविजेता टीम को 10 हजार नगदी पुरस्कारों के साथ ट्रॉफी दी जाएगी। आयोजकों ने तैयारियां प्रारंभ कर दी है और इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम 9588121157 पर संपर्क कर सकते है।
लखासर में गांव खेल प्रतियोगिता संपन्न हुई, विजेताओं को किया पुरस्कृत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज गांव लखासर में सूर्या फाउंडेशन “आदर्श गांव योजना” के तहत चले रही खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह पूर्वक हुआ। संस्था के प्रवीण गुसाई ने बताया कि “सुशासन दिवस से पराकर्म दिवस तक” साप्ताहिक खेलकूद के आखिरी दिन आज प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। बॉलीबॉल में गजपुरा विजेता रही व खो खो में लखासर ने मैदान जीत लिया। दौड़ व कबड्डी विजेताओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। आयोजन में शिशपाल खिलेरी ने सहयोगी की भूमिका निभाई व सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। मंच संचालन कृष्णसिंह शेखावत ने किया और यहां प्रताप सिंह, बजरंग खिलेरी, रामचंद्र भूकर आदि उपस्थित रहें।

श्रीवास्तव का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय विद्यालय लखासर में सेवारत शिक्षक राजीव श्रीवास्तव आज रिटायर हुए। सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी ने उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान उपस्थित स्कूल के स्टाफ व सूर्या फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में आए खिलाड़ियों व ग्रामीणों ने श्रीवास्तव का सम्मान किया। श्रीवास्तव ने भी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।



