






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2023। सरकार के ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी व शिक्षा मेंत्री बीडी कल्ला से मिलने प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा की अगुवाई में किसानों का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा। दोनों मंत्रियों के सामने प्रतिनिधि मंडल ने एक ही मांग उठाई कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में किसानों को पूरी बिजली दी जाएं। गोदारा ने बताया कि ऊर्जा मंत्री को क्षेत्र के हालात बताए। गोदारा ने कहा कि पूरे अंचल में मूंगफली के किसान सर्वाधिक है और बरसात नहीं होने से बिजली की सख्त जरूरत है। बिजली नहीं मिलने से फसलों को नुकसान हो रहा है और हर गांव में किसान पूरी बिजली की मांग कर रहें है। इस पर ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी ने बिजली विभाग के एमडी से बात की और समस्या समाधान के लिए निर्देश दिए। मंत्री ने शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया। इस दौरान राजेडू सरंपच श्रीराम गरूवा, जाखासर के पूर्व सरंपच रामचंद्र सिहाग, देराजसर से नेतादास स्वामी सहित अनेक किसान मौजूद रहें।




