May 21, 2026
0010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2023। ग्रामीण ओलंपिक के दूसरे चरण का कल होगा उद्घाटन कल सुबह 9 बजे रूपादेवी राउमावि के खेल मैदान में होगा। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत ने बताया कि ग्रामीण स्तर पर विजेता टीमों की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता 17 अगस्त से 22 अगस्त तक आयोजित होगी। यहां ब्लॉक स्तरीय विजेता जिला स्तर पर 1 सितम्बर से आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उद्घाटन समारोह की तैयारी में विभाग के पीटीआई टीम व आयोजक समिति के सदस्य करने में जुटें है।
जरूरी कागजात के साथ गिरा पर्स, करें मदद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत प्रशांत कुमार का ब्राउन रंग का पर्स का सोमवार शाम सब्जी खरीदते समय बाजार की सब्जी मंडी के आस पास गिर गया। प्रशांत ने नागरिकों से मदद की अपील करते हुए बताया कि पर्स में जरूरी कागजात व आईडी है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को पर्स मिले तो वह 9079270447 पर संपर्क कर लौटाने की मदद करें।
नहीं लौटा है गणेश, परिजनों ने दर्ज करवाई रिपोर्ट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अपने ननिहाल श्रीडूंगरगढ़ से 13 अगस्त को 20 वर्षीय युवक गणेश शाम 6 बजे से लापता है। परिजन उसकी तलाश में प्रयास कर रहें है और युवक के चाचा ने नापासर थाना में गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए युवक को ढूंढने की गुहार लगाई है। परिजनों ने बताया कि युवक श्रीडूंगरगढ़ बाजार में एक व्यापारी के यहां काम कर रहा था। युवक के मामा पंकज देराजसरी ने बताया कि लगातार युवक के बारे में किसी को जानकारी होने पर वे 9375036484 पर सूचना जरूर देकर मदद जरूर करें।