May 21, 2026
0000000000000_

रानी बाजार में स्थित दुकान पर सेल्स गर्ल व सेल्स बॉय की जरूरत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के रानी बाजार माणक चौक पर स्थित प्रतिष्ठित दुकान न्यू मिनर्वा A to Z में करीब आधा दर्जन युवकों व युवतियों की भर्ती ली जानी है। दुकानदार ने बताया कि दुकान में विभिन्न सामानों की ग्राहकी के लिए सेल्स गर्ल व सेल्स बॉय की जरूरत है। जिन्हें वेतन योग्यतानुसार दिया जाएगा। इच्छुक बेरोजगार युवक व युवतियां दुकान पहुंच कर संपर्क कर सकते है।
पीटीईटी में प्रवेश नहीं मिलने पर फीस वापसी के आवेदन आज से।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रदेश के बीएड कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो गई है। दो वर्षीय बीएड सहित चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए बीएड और बीएससी बीएड पाठ्यक्रम प्रवेश के लिए ऑलनलाइन काउंसलिंग में शामिल होने के बाद भी दाखिला नहीं मिलने पर करीब 20 हजार विद्यार्थियों को नोडल एजेंसी वर्धमान खुला विश्वविद्यालय कोटा की ओर से रजिस्ट्रेशन शुल्क और फीस वावस लौटाई जाएगी। नोडल एजेंसी की ओर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू कर दी जाएगी। अभ्यर्थी 14 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। नोडल एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि शुल्क वापसी के लिए अभ्यर्थियों को केवल ऑनलाइन आवेदन ही करने होंगे। ऑफलाइन आवेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन काउंसलिंग में शामिल होने के लिए 5 हजार रूपए शुल्क जमा किया और किसी भी कॉलेज में दाखिला नहीं मिला है उन्हें 200 रूप्ए की कटौती के साथ शेष रजिस्ट्रेशन शुल्क लौटाया जाएगा। कॉलेज आवंटित हो गया और संबंधित विद्यार्थी की ओर से रिपोर्टिंग नहीं की गई ऐसे प्रकरणों में 600 रूपए की कटौती होगी। दो या दो से अधिक बार अभ्यर्थी को कॉलेज आवंटन किया गया लेकिन उसने रिपोर्टिंग नहीं की तो एक हजार रूपए की कटौती के साथ शेष राशि लौटा दी जाएगी।
सहायक आचार्य प्रतियोगी परीक्षा अब 7 दिसंबर से।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने गुरूवार को सहायक आचार्य प्रतियोगी परीक्षा 2025 का टाइम टेबल घोषित कर दिया है। 30 विषयों की परीक्षा का आयोजन 7 से 20 दिसंबर तक किया जाएगा। इन विषयों के सभी अभ्यर्थियों के लिए राजस्थान का सामान्य ज्ञान ( प्रश्न पत्र तृतीय ) की परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। इसके बाद, ऐच्छिक विषयों के प्रश्न पत्रों की परीक्षा का आयोजन 8 से 20 दिसंबर तक रोजाना दो पारियों में किया जाएगा।