May 21, 2026
000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसंबर 2024। एक विवाहिता ने अपने पति सहित जेठ व सास ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। कालूबास निवासी 24 वर्षीय रामप्यारी पुत्री जैसाराम जाट ने रामामंडी, कालू निवासी अपने पति बाबूलाल, जेठ कालूराम, ससुर तोलाराम जाट व सास मघीदेवी के खिलाफ आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह छह सात साल पहले आरोपी से हुआ। तभी से कम दहेज देकर समाज में नाक कटवा देने का ओलमा देते हुए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोपी दो लाख रूपए नगदी व सोने का कड़ा दहेज में दिए जाने की मांग करते रहें। इसी बात को लेकर आरोपियों ने उसे एक पुत्री तथा उसकी बहन लिछमा को दो पुत्रियों सहित घर से निकाल दिया। पिता व समाज के लोगों ने कई बार समझाईश की परंतु आरोपी नहीं माने। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई मलकीत सिंह को सौंप दी है।