






दो ट्रेक्टर-ट्रॉली, जेसीबी, पानी का टेंकर किया चोरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुक्ताप्रसाद नगर थाने में इसी कॉलोनी में रहने वाले बंशीलाल पुत्र जेठमल जाट ने जवाहर नगर में रहने वाले बाबूलाल व जगदीश पुत्र मनीराम, सुनील पुत्र बाबूलाल के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 15 नवंबर 2024 को शाम साढें चार बजे आरोपियों ने उसके स्वामित्व वाले भूखंड में अवैध रूप से घुसकर उसके दो ट्रेक्टर ट्राली, पानी का टेंकर व जेसीबी मशीन चोरी करके ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रूपाराम को दी है।
जानबूझकर टक्कर मारने का आरोप, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदर थाने में जामसर निवासी 32 वर्षीय मोतीराम कस्वां पुत्र श्रीरामकिशन कस्वां ने अज्ञात के खिलाफ आरोप लगाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 10 नवंबर 2024 को शाम 7 बजे से 8 बजे के बीच जूनागढ़ के सामने से जा रहा था। उसी समय किसी अज्ञात वाहन चालक ने जानबूझकर उसे टक्कर मारी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई नरेंद्र कुमार को दी गई है।
फर्जी दस्तावेज से भूमि बेच देने का आरोप, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेएलवीसी थाने में शिवबाड़ी निवासी 50 वर्षीय भागीरथ कुम्हार पुत्र भीयांराम कुम्हार ने नापासर निवासी गिरजाशंकर आसोपा के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसकी भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार कर औने पौने दामों में दूसरों को बेच दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच उसआई नरेन्द्र को दी है।
मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाने में किरतासर निवासी 33 वर्षीय सीताराम पुत्र खींयाराम नायक ने एक बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 13 नवंबर को दोपहर 2 बजे एक बोलेरो चालक तेज व गफलत से गाड़ी चलाकर उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी जिससे मोटरसाइकिल गिर गई। मोटरसाइकिल सवार परिवादी व उसके सवार साथी को गंभीर चोटें आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल पांचाराम को दी है।



