May 20, 2026
000000000

शहीद हेतराम गोदारा की स्मृति में सोनियासर में हो रहा है रक्तदान शिविर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद हेतराम गोदारा की स्मृति में उनके 7वें शहादत दिवस पर गांव सोनियासर में रक्तदान शिविर का आयोजन हो रहा है। शहीद के परिजनों द्वारा पुष्पाजंलि अर्पित करने के साथ ही रक्तदान शिविर प्रारंभ हो गया है। गांव युवा रक्तदान देकर किसी अनजान के प्राण बचाने में सहायक बनकर देश के प्रति सच्ची सेवा का परिचय देने को आतुर है। आयोजकों द्वारा विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाएं की जा रही है।
आज शाम 3 बजे नेहरू पार्क में होंगे गणगौर के फेरे, देर रात तक मची रही धूम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार दोपहर तीन बजे नेहरू पार्क में गणगौर सेवा समिति द्वारा गणगौर के फेरों का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महिलाएं अपनी गणगौर लेकर कार्यक्रम में भागीदारी निभाएंगी वहीं गणगौर के सेवरे देने बड़ी श्रद्धालु शामिल होंगे। समिति संयोजक राजगुरू पंडित देवीलाल उपाध्याय ने बताया कि 4 बजे से भद्रा प्रारंभ हो जाएगी व फेरों का आयोजन उससे पूर्व संपन्न करवा दिया जाएगा। समिति सदस्य आयोजन की तैयारियों में जुटे है। विदित रहें देर रात तक गलियों में डीजे के साथ महिलाओं के झुंड नाचते गाते गणगौर को कुंए पर ले गए व मिट्टी की गणगौर को धमकाने के आयोजन संपन्न किए। आड़सर बास के हनुमान क्लब में मोहल्लेवासियों द्वारा सभी महिलाओं व युवतियों के लिए लाईट डीजे सहित नि:शुल्क हाईटी का प्रबंध किया गया है। यहां करीब तीन दर्जन दल गणगौर लेकर पहुंचे व क्लब के मैदान में युवतियों ने खूब आनंद लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान क्लब में महिलाओं व युवतियों के लिए विभिन्न प्रबंंध किए गए, महिलाओं व युवतियों ने खूब लिया आनंद।