May 20, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2022। आज विश्व जूडो दिवस पर श्रीडूंगरगढ़ वासियों के लिए खुशखबरी आई है। इंटर कॉलेज जूडो चैंपियनशिप खालसा कॉलेज श्रीगंगानगर में आयोजित हुई जहां कस्बे के भारती निकेतन शिक्षण संस्थान के कॉलेज विद्यार्थियों ने सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया है। संस्था के नितिन सिंह ने बताया कि जूडो के 73 किलो वर्ग में मुकेश कुमार खोड ने सिल्वर तथा 100 किला भार वर्ग में शाहनवाज पवांर ने ब्रॉन्ज हासिल किया है। संस्था प्रधान ओमप्रकाश स्वामी ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर तक खेल का प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी।

जिला स्तरीय खो-खो के ओपन टूर्नामेंट कल से लखासर में होगा। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खो खो में अव्वल क्षेत्र के गांव लखासर में कल से खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में जिला स्तरीय ओपन सीनियर खो खो (पुरुष एवं महिला वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान राज्य स्तरीय सीनियर वर्ग खो-खो प्रतियोगिता जिला पाली हेतु बीकानेर जिले के श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बीकानेर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के बारे में जानकारी लेने के लिए सूचना बद्रीनारायण शर्मा 8118858174, शिशपाल खिलेरी 9950820175 से ली जा सकती है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जूडो खिलाड़ी ने विश्व जूडो दिवस पर जीता मेडल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन कॉलेज के छात्र लाए जूडो में मेडल।