May 20, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ियन नगर पालिका में ड्रामा थमने का नाम नहीं ले रहा और इस ड्रामे में नागरिकों का भरपूर मनोरंजन तो हो ही रहा है साथ ही भरपूर जिज्ञासा बनी हुई है। कोर्ट का स्टे लाने के बाद पालिका अध्यक्ष ने 21 अक्टूबर को ईओ भवानी शंकर व्यास को पुनः जॉइन करवाया और नए आए ईओ ललित सिंह देथा को जयपुर भेजा गया। इसके बाद राज्य सरकार द्वारा गुरूवार को ईओ भवानी शंकर व्यास का फिर से स्थानांतरण किया गया और उनके मूल पद पर लेखाधिकारी के पद पर बयाना भरतपुर के लिए तबादला कर दिया गया। नए ईओ ललित सिंह देथा सुबह पालिका कार्यालय पहुंचे तो सभी कार्यालयों के बाहर ताले लगे नजर आए। देथा ने बताया कि उन्होंने व्यास से चाबियां प्राप्त करने का प्रयास किया। उनके घर जाकर भी आए परंतु कोई उत्तर प्राप्त नहीं हुआ तो दोपहर बाद पुलिस की उपस्थिति में ताले तोड़ कर उन्होंने कार्यालय में प्रवेश किया। बता देवें देथा ने जॉइन कर लिया व उनके शुभचिंतकों ने उनहें बधाई भी दी है। देथा के साथ दिनभर कई शुभचिंतक इधर उधर चक्कर काटते नजर आए। सूत्रों की माने तो व्यास भी अपनी ओर से पुनः प्रयास करने में जुट गए है। बहरहाल यहां ईओ का पद फुटव्वल बन गया है जिस पर आया राम गया राम का खेल चल रहा है। आज पालिका से जुड़े लोगों में ही नहीं शहर भर में हर नुक्कड़ पर फिर से ईओ की चर्चा चल पड़ी है और हर कोई बात रस का लुफ्त उठा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ताला तोड़ कर किया नए ईओ ने जॉइन, जिसकी शहर भर में हुई चर्चा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिका के सभी कार्यालयों में लगे थे ताले, नहीं मिली चाबियां।