May 20, 2026
000000000000000

अटल जी के जन्म जयंती पर विशेष जनसुनवाई होगी कल, परिवादी पहुंचे पंचायत समिति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिलाकलेक्टर के आदेशानुसार भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में कल गुरूवार को पंचायत समिति सभागार में विशेष अटल जन सेवा शिविर का आयोजन होगा। पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा। शिविर में उपखंड अधिकारी उमा मित्तल सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल होंगे। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। शिविर में प्राप्त परिवदों के निस्तारण का प्रयास करते हुए कार्य किए जाएंगे। इस विशेष शिविर के पश्चात प्रत्येक माह के दूसरे गुरूवार को आयोजित होने वाले अटल जन सेवा शिविर पुन: उसी प्रकार आयोजित होंगे।
पंचायत शिक्षक ने 25 बच्चों को दिए गर्म ब्लेजर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव कल्याणसर पुराना में कार्यरत पंचायत शिक्षक रामलाल हरडू ने अपने दिवंगत पिता की स्मृति में विद्यालय में 25 बच्चों को गर्म ब्लेजर वितरित किए। ब्लेजर पहन कर बच्चे प्रसन्न हुए और शाला प्रभारी पूजा गुर्जर ने हरडू का आभार जताया। वितरण कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ के नानूराम प्रजापत, अमरसिंह व भागीरथ बाना उपस्थित रहें।