






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितंबर 2023। अभी कुछ देर पहले बिग्गाबास रामसरा फांटा पर दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें आमने सामने दो ट्रक आपस मे भिड़ गए है। एक ट्रक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी है व दो अन्य घायलों को गरीब सेवा संस्थान की एम्बुलेंस द्वारा श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल लाया जा रहा है। संस्था के रामकिशन सहू ने बताया कि शिवलाल व देवीलाल बाना घायलों के साथ है। दोनों ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए है। मृतक के शव को आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस से मोर्चरी में रखवाया गया है। हेड कांस्टेबल हवासिंह मौके पर पहुंच गए है व हाइवे टोल को रास्ता क्लियर करने के लिए बुलाया गया। पूरी खबर के लिए जुड़े रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।




