August 29, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 फरवरी 2022। कस्बे में दो युवक शराब के नशे में मदहोश होकर झूमते हुए सड़क पर निकले और पुलिस के हत्थे चढ़ गए। हेड कांस्टेबल सेवाराम ने बताया कि वे कांस्टेबल सुभाष व अनिल के साथ बुधवार शाम गश्त पर निकले। जब टीम सरदारशहर रोड पर बॉम्बे कॉलोनी के पास पहुंची तो 36 वर्षीय मुन्नीनाथ सिद्ध निवासी भेरूसिंह बास, 35 वर्षीय मालाराम जाट निवासी लाखनसर नशे में धुत सड़क पर लहराते हुए चल रहे थे। दोनों डगमगाते हुए आमजन के आवागमन में बाधक बन रहे थे। टीम ने दोनों को गिरफ्तार किया व मेडिकल करवाया जिसमें दोनों युवकों द्वारा शराब पिए होने की पुष्टि हो गई व दोनों युवकों को हवालात में डाल दिया गया।