May 20, 2026
IMG-20260508-WA0153

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मई 2026। उपजिला अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज के साथ दो युवकों ने बदसलूकी की और महिला के पति ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है।
53 वर्षीय परिवादी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती उसकी मरीज पत्नी गुरूवार रात को जब शौचालय में गई तो मोमासर बास निवासी सोनू भाट और इंदपालसर हाल कालूबास निवासी गिरधारी ब्राह्मण शौचालय में घुसकर गलत हरकत करने का प्रयास करने लगे। पीड़िता ने उन्हें धक्का देकर खुद को छुड़वाते हुए बाहर आ गई। इसकी शिकायत अस्पताल प्रबंधन को करने पर शुक्रवार सुबह अस्पताल के सीसीटीवी देखे। पीड़िता ने दोनों आरोपियों की पहचान कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेश कुमार को दी है।