






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 फरवरी 2024। रविवार शाम गांव तोलियासर के निकट कांकड़ भैरवजी मन्दिर के पास एक लग्जरी गाड़ी में दो शवों के मिलने से हड़कंप सा मच गया। थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने बताया कि घटना में मृतका 25 वर्षीय प्रियंका पुत्री प्रताप सिंह निनाणा, हनुमानगढ़ व 30 वर्षीय संदीप महरिया पुत्र धर्मपाल महरिया निवासी सहूवाला की मौत हो गयी। मृतका के ताऊ 63 वर्षीय दरियासिंह पुत्र लालचंद जाट निवासी निनाणा ने मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसकी भतीजी व भानजी जवाई ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। ताऊ के साथ मृतका का छोटा भाई 23 वर्षीय मुकेश पुत्र प्रतापसिंह मौजूद रहा। पुलिस द्वारा उपजिला अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए जाएंगे। रिपोर्ट की जांच थानाधिकारी करेंगे।



