






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जून 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव बिग्गा में एक 16 वर्षीय नाबालिग युवती से सोमवार को उसके मुंहबोले मामा ने दुष्कर्म कर डाला। पीड़ित युवती ने सोमवार रात को थाने पहुंच कर 33 वर्षीय मुंहबोले मामा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता में पुलिस को बताया कि सोमवार को उसके पिता, दादा व अन्य परिजन ओढावनी के लिए दूसरे गांव गए हुए थे और ढाणी में पीड़िता अपनी माँ के साथ थी। करीब 10 बजे उसकी माँ का मुंहबोला भाई खोडाला, लूणकरणसर निवासी विनोद नायक उसके घर आया व दोपहर का खाना खाकर सभी सो गए। थोड़ी देर बाद उसकी माँ शौच के लिए गई तो आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर डाला व दूसरे छपरे में जाकर सो गया। पीड़िता की माँ लौटी तो पीड़िता ने उसे घटना के बारे में बताया लेकिन उसकी माँ ने उसे ही चुप करवा दिया। शाम करीब 6 बजे पीड़िता के पिता व दादा आये तो पीड़िता ने उन्हें घटना की जानकारी दी तो परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे व युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच थानाधिकारी इंद्रकुमार करेंगे।




