






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2022। शराब का नशा जब चढ़ता है तो पीने वालों के होशोहवास खो जाते है और वे अपने परिजनों के साथ ही जुर्म कारित कर देते है। एक पिता की परिवाद पर एएसआई रामनिवास ने 25 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेला है। एएसआई रामनिवास ने जानकारी देते हुए बताया कि धीरदेसर चोटियान निवासी युवक विक्रमसिंह पुत्र बहादुर सिंह नशे में अपने परिवार जनों से मारपीट करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा था। युवक पुलिस द्वारा समझाईश करने पर भी नहीं माना तो उसे 151 में गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है।




