August 29, 2026
गौवंश से टकराई मोटरसाइकिल, दो युवक घायल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2022। हाइवे पर हुई सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए है और दोनों को बीकानेर रेफर कर दिया गया है। आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस में दोनों को राजकीय अस्पताल लाया गया है। एएसआई रविन्द्र सिंह ने बताया कि ठुकरियासर निवासी 30 वर्षीय कुम्भाराम पुत्र लिछमण राम जाट व 28 वर्षीय देदाराम पुत्र नानूराम जाट की मोटरसाइकिल कितासर फांटा पर गौवंश से टकरा गयी। दोनों युवक सड़क पर गिर गए जिससे दोनों युवक घायल हो गए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय अस्पताल में घायल युवक उपचाराधीन है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एएसआई रविन्द्र सिंह पहुंचे मौके पर।