






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मई 2026। मध्य एशिया में तनाव और ग्लोबल क्रूड सप्लाई में बाधाओं के कारण देश में पेट्रोल व डीजल की किल्लत और राशनिंग शुरू हो गई है। प्रदेश भर में कई जिलों में पंप सूखे पड़े है और लोगों घबराहट का माहौल छा रहा है। सरकारें समिति बिक्री के निर्देश दे रही है और इसका असर अब रोजमर्रा की जरूरी चीजों की कीमतों पर पड़ रहा है।
बीते बुधवार को एक हफ्ते में दूसरी बार पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ाई गई और पेट्रोल डीजल कीमत गत शुक्रवार से इस शुक्रवार तक 3-3 रूपए बढ़ गई है। आम जनजीवन पर इसका असर नजर आने लगा है। इसी सप्ताह में दूध, गेहूं व खल सहित विभिन्न वस्तुओं के दामों में इजाफा हो गया है।
विदित रहें 19 मई, बुधवार को पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए गए थे और श्रीडूंगरगढ़ में पेट्रोल 110.39 रूपए प्रति लीटर, स्पीड पेट्रोल 120.06 रूपए प्रति लीटर व डीजल 95.66 रूपए प्रति लीटर कर दिए गए। कंपनियों द्वारा नॉर्मल की जगह स्पीड ऑयल के नाम पर भी कारस्तानी की जा रही है और छोटे शहरों के पंपो पर स्पीड तेल पहुंचाया जा रहा है। क्षेत्र में सिमित मात्रा में तेल मिल रहा है और वह भी महंगा वाला। ऐसे में आमजन परेशान हो रहा है।
गुरूवार को विभाग ने दिए सख्त निर्देश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालाबाजारी रोकने के नाम पर जिला रसद विभाग, बीकानेर ने जिले के सभी पेट्रोल पंप धारकों को सख्त निर्देश देते हुए खुले कंटेनर, ड्रम या बोतल में पेट्रोल डीजल बेचने पर कार्रवाई किए जाने की बात कही। विभाग ने निर्देश देते हुए पेट्रोल पंप पर 15 दिन की सीसीटीवी बैकअप जरूर रखने, किसी अनाधिकृत व्यक्ति को ड्रम, कटेंनर या बोतल में तेल नहीं भरने की हिदायत दी है।




