






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2024। केंद्रीय मंत्री व बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल व राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने गुरूवार को भारतमाला प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। दोनों मंत्रियों ने अमृतसर जामनगर ग्रीन फील्ड इकोनॉमी कॉरिडोर के 200 किलोमीटर वीआरसी साइट पर चल रह पौधोरोपण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान भाजपा नेता किसनाराम गोदारा ने उन्हें प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए बताया कि बीकानेर की थार प्लांटेशन द्वारा पौधारोपण व उनमें पानी देने का कार्य किया जा रहा है। गोदारा ने दोनों मंत्रियों का आभार जताया। इस दौरान ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाई सहित प्रोजेक्ट के अधिकारी मौजूद रहें।





