May 22, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2024। बीकानेर में श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज द्वारा गुरुवार को श्री अजमीढ़जी जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव के दौरान प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। समारोह में श्रीडूंगरगढ़ के मदन सोनी को विशिष्ट सेवा पुरस्कार दिया। इस दौरान मंच पर स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष मनीष लांबा, राजस्व अपीलीय अधिकारी गुंजन सोनी, देवस्थान विभाग सहायक कमिश्नर गौरव मांयच्छ, अपर जिला सेशन न्यायधीश दीपक बेबाल, वाणिज्यीक न्यायलाय न्यायधीश विनोद जोड़ा, केंद्रीय कारगार जेलर सूरज नारायण देवाल, बीकानेर मंडी सचिव विनोद बुटन मौजूद रहें जिन्होंने सोनी को पुरस्कार सौंपा। बता देवें सोनी को यह सम्मान श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की अग्रणी संस्था आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति में सक्रिय सेवादार की भूमिका निभाने के लिए दिया गया है। युवा सोनी सडक दुर्घटनाओं, आगजनी की घटनाओं, गौसेवा सहित अन्य सामाजिक सेवाओं में बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाते है।