






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मार्च 2025। केंन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ के दौरे पर रहें। वे शाम को श्रीडूंगरगढ़ गुसाईं फार्म हाऊस पर पहुंचे। यहां भाजपा नेता विनोद गिरी गुसाई सहित कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत अभिनंदन किया। गुसाईं ने डबल इंजन सरकार के द्वारा प्रदेश भर के घुमंतू जातियों को भूमि आवंटन कर उन्हें बसाने के पूरे प्रयास करने की मांग की। गुसाई ने कहा कि इसी के साथ राजस्थान की लोक कलाओं के संरक्षण के लिए भी उचित प्रयास किए जाने की मांग की। उन्होंने फूलमाला पहना कर उनका सम्मान किया। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ के युवा व मंत्री अर्जुनराम के निजी सचिव विक्रमसिंह राजपुरोहित का जन्मदिन भी मनाया गया। केक काटकर सभी ने उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में विश्वकर्मा कौशल बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष रामेश्वरलाल पारीक, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, शिव तावणियां, बजरंग सारस्वत सहित अनेक कार्यकता शामिल रहें।





