May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ से पुंदलसर के मार्ग पर 21 मार्च की देर शाम बीच रास्ते मिले अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस सहित सामाजिक संस्थाओ ने मृतक की पहचान के प्रयास किए परंतु कोई परिणाम नहीं मिल सका। बुधवार शाम को पुलिस ने इस संबंध में मर्ग दर्ज की और आज सुबह मृतक का पोस्टमार्टम किया गया। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि शव का डीएनए लेकर उसे अंतिम संस्कार के लिए दिया गया है। तेलियान समाज ने अज्ञात मृतक के शव को बाइज्जत सुपुर्द ए खाक किया। समाज ने कालू रोड स्थित कब्रिस्तान में शव को दफनाया तथा इस दौरान समाज महबूब दईया, उस्मान भाटी, मुमताज मणियार, यूथ कांग्रेस के देहात जिला महासचिव गोल्डन तंवर, असगर अली भाटी, उस्मान, अगवान, अकरम छिंपा, जावेद अली, समीर, इमरान, आसिफ, रमज़ान, साबिर, शहादत दईया ने जनाजे की नमाज पढ़ी। यहां एसआई बलवीरसिंह सहित पुलिस टीम में उपस्थित रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू रोड के कब्रिस्तान में जनाजे को ले जाया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेलियान समुदाय ने अज्ञात शव को सुपुर्द-ए-खाक किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेलियान समाज के नागरिकों ने नमाज अदा की।