May 20, 2026
WhatsApp Image 2021-07-07 at 20.55.52

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जुलाई 2021। राजस्थान में कोरोना कम होने के साथ ही अब सरकार ने लगभग पूरी तरह अनलॉक कर दिया है। सरकार ने अनलॉक की नई गाइडलाइन जारी कर दी है जो कल रविवार से लागू होगी। कल से अब सातों दिन सुबह 5 से रात 8 बजे तक बाजार खुल सकेंगे। 50 फीसदी सीटों के साथ सिनेमा और मल्टीप्लेक्स खुलेंगे लेकिन वैकसीन का कम से कम पहला डोज लगाने वाले ही सिनेमा देख सकेंगे। स्कूल, कॉलेज और कोचिंग अभी स्टूडेंट्स के लिए बंद रहेंगे। नई गाइडलाइन में वीकेंड कर्फ्यू खत्म कर दिया गया है, रविवार को भी बाजार खुलेंगे। ​रोजाना बाजार खुलने के समय को रात आठ बजे तक बढ़ाया गया है लेकिन शर्त रहेगी कि इनमें काम करने वाले कम से कम 60 फीसदी कर्मचारियों को वैक्सीन की पहली डोज लगी होना जरूरी है।

नई गाइडलाइन में आउटडोर के साथ अब इनडोर खेल गतिविधियों को भी सुबह 6 से रात 8 बजे तक चलाने की अनुमति दी गई है। रेस्टोरेंट अब 24 घंटे हारेम डिलीवरी कर सकेंगे, रात 10 बजे तक ग्राहकों को रेस्टारेंट में बैठाकर खाना खिला सकेंगे। रेस्टोरेंट अब 24 घंटे होम डिलीवरी कर सकेंगे या टेक अवे की सुविधा दे सकेंगें। रेस्टोरेंट्स 50 फीसदी सीटों पर बैठाकर खाना भी खिला सकेंगे। बैठाकर खाना खिलाने का समय पहले की तरह 4 बजे तक ही रहेगा। यदि रेस्टोरेन्ट के 60 प्रतिशत स्टाफ को पहली डोज लग चुकी है, तो उन रेस्टोरेन्ट्स को रात 10 बजे तक अंदर बैठका खाना खिलाने की अनुमति होगी। शादियों में 50 मेहमान और 15 वैंडर्स के लोगों को अनुमति, लेकिन बारात,निकासी की अनुमति नहीं। शादी समाराहों में अब 50 मेहमान शामिल हो सकेंगे, साथ ही हलवाई, कैटरिंग, बैंडवालों को मिलाकर 15 लोग शामिल हो सकेंगे। बारात, निकासी की अनुमति अब भी नहीं होगी। समारोह स्थल पर बैंड और डीजे बजाने की अनुमति होगी।