






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जनवरी 2024। दिल्ली में आज श्रीक्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक पूज्य श्रीतनसिंह जी की स्मृति में जन्म शताब्दी समारोह का विशाल आयोजन किया गया है। आयोजन में भाग लेने के लिए श्रीडूंगरगढ़ अंचल के गांव गांव से राजपूत समाज के युवा, मातृशक्ति व नागरिक बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचे है। शनिवार रात करीब 11.30 बजे श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन द्वारा सभी सदस्य दिल्ली के लिए रवाना हुए। संघ एकता के नारे लगाते हुए युवाओं ने श्रीतनसिंहजी अमर रहें के नारे लगाए। समाज के प्रबुद्धजनों ने समाज को एकता व संस्कार की डोर में बांधे जाने के लिए श्रीतनसिंहजी की आज के समय में प्रासंगिकता बताई। यहां उनके जीवन संघर्ष, संघ की स्थापना, संगठन के कार्याें के बारे में लगातार लंबी चर्चाएं हुई। समाज सदस्यों की रवानगी के दौरान श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महावीर प्रजापत, महामंत्री महेश राजोतिया, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भवानी प्रकाश तावणीयां, राकेश पांडिया सहित समाज के अनेक वरिष्ठों ने शुभकामनाएं देते हुए विदा दी। संघ के वरिष्ठ जन के साथ पूज्य श्री तनसिंह जी जन्मशताब्दी की झंडी दिखाकर मंगलमय यात्रा की कामनाएं की गई। इस दौरान क्षत्रिय युवक संघ के भंवरसिंह तंवर झझेऊ,गणेश सिंह बिका,महेंद्र सिंह तंवर लखासर,अग्रसिंह कोटासर, रतन सिंह जाखासर,समुन्दर सिंह,गुलाब सिंह जाखासर, जेठू सिंह पुण्दलसर,विक्रम सिंह सत्तासर,नत्थू सिंह दुलचासर,कल्याणसिंह झंझेऊ, मोहन सिंह,गुलाबसिंह लखासर, जीतू सिंह,विक्रम शेखावत,सवाई सिंह,भगवान सिंह,भवानी सिंह बिका,संदीप सिंह ,अशोक सिंह नोसरिया, नरेंद्र सिंह मोरखाना सहित सैंकड़ों संघ शक्ति के कार्यकर्ता रवाना हुए । बता देवें यह पूरी ट्रेन क्षत्रिय युवक संघ के लिए विशेष रूप से आरक्षित थी ।




