May 20, 2026
0010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अगस्त 2023। मूंगफली की सिंचित फसल में पानी की दरकार है और बिजली के लिए परेशान किसान खेतों को छोड़कर जीएसएस पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन करते नजर आ रहें है। बार बार कटौती और कम वोल्टेज से किसान बुरी तरह से प्रभावित है। क्षेत्र में बिजली विभाग विद्युत वितरण में फिसड्डी साबित हो रहा है और नाराज किसान गुस्से में पूरी बिजली की जरूरत पूरी करने की मांग को लेकर अड़े है। आड़सर पुरोहितान में मंगलवार रात किसान जीएसएस के बाहर एकत्र हुए व पूरी बिजली की मांग की। आज सुबह यहां पुनः किसान एकत्र हो रहें है और विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रहें है। किसानों ने कहा कि अन्य साथी भी पहुंच रहें है और यहां धरना दिया जाएगा। किसानों ने कहा कि खेतों में बिना बिजली के खड़ी फसलों में हो रहा नुकसान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल किसानों ने विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी है। बता देवें यहां 100 से अधिक कृषि कुएं होने के कारण लोड अधिक होने की बात विभाग द्वारा कही जा रही है और किसान हरहाल में समाधान की मांग कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज सुबह किसान पुनः हो रहे है एकत्र, हरहाल में बिजली पूरी देने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को देर रात तक किसान पूरी बिजली की मांग को लेकर जीएसएस के बाहर डटे रहें।