






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अप्रेल 2023। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने सोमवार को ग्रामीण कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक ली और आज शहर के कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है। गोदारा ने 29 अप्रेल को सोनियासर गोदारन में आयोजित सीएम की सभा के संबंध में कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा करते हुए सभा में पहुंचने के निर्देश दिए। गोदारा ने वार्ड दो के उपचुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवार मंगतूराम मेघवाल को जिताने के संदर्भ में चर्चा की और कार्यकर्ताओं इस हेतु प्रयास की बात कही। मीडिया प्रभारी राजेश मण्डा ने बताया कि इस दौरान बैठक में प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष विमल भाटी, मंडल अध्यक्ष अजीज सब्जीफरोश, नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि मनोज पारख, राधेश्याम सारस्वत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमप्रकाश गुरावा, विजयराज सेवग, पार्षद प्रतिनिधि संजय करनानी, सत्यनारायण जाट, रमेश प्रजापत, रमेश बासनिवाल, हीरालाल कुकना, संदीप मारू, मूलचंद स्वामी, रामचन्द्र प्रजापत, दिलशाद, मोहम्मद मुंशी, नानूराम कुचेरिया, मनोज सुथार, यूसुफ चुनगर, राजू माली, श्याम दर्जी, प्रदीप पुरोहित, दाऊद काजी, शिव फुलभाटी, महेश, रजनीकांत वाल्मीकि, रामचन्द्र छापोला, कालूराम वाल्मीकि, प्रकाश दुसाद, नन्दू वाल्मीकि, विनोद वाल्मीकि, कोडू छिंपा, अयूब दमामी, सन्दीप धनखड़ मौजूद रहें।




