May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ में 3 स्थानों पर युवाओं को टीके लगाए जाने के साथ ही 3 जगह जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। 600 युवाओं को टीके श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी व यूपीएचसी सहित मोमासर में लगेंगे। बता देवें टीके की कमी के चलते 45 प्लस वालों का टीकाकरण स्थगित किया गया है। आज जांच शिविर का आयोजन रिड़ी, ऊपनी, दुलचासर में लगेंगे। डॉ. संतोष आर्य ने कहा कि सैम्पल देने के लिए नागरिक शिविर स्थलों पर भीड़ नहीं करें व विभाग के कर्मचारियों का सहयोग करें।