






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ के 15 से 18 वर्षीय युवाओं शाबाश इसलिए कि बहादुरों जिस तरह आगे आकर आप उत्साहपूर्वक टीका लगवा रहें है इससे आपके अनेक युवा साथी टीके के लिए प्रेरित होंगे। क्षेत्र में आज युवा बालक व बालिकाओं ने 2520 टीके लगवाए है। सोमवार को ये संख्या 5202 थी। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने कहा कि क्षेत्र के युवा टीकाकरण के लिए आगे आए व निस्संकोच अपना प्रथम डोज लगवा लेवे। आर्य ने कहा युवा बच्चे अपनी स्कूल आई.डी. या आधार कार्ड से ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन से टीका लगवा सकते है। बुधवार को कस्बे में सूर्या पब्लिक स्कूल व संस्कार इनोवेटिव स्कूल में टीके लगाए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा कर्मी स्कूलों में जाकर टीकाकरण कर रहें है। खास बात ये है कोवैक्सिन टीके के सभी स्थानों पर 15 प्लस को तथा कोविशील्ड वाले सभी स्थानों पर 18 प्लस का टीकाकरण किया जाएगा।
बुधवार को 29 स्थानों पर लगेंगे टीके, जाने कहां कोविशील्ड व कहां कोवैक्सिन लगेगी.?
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 29 स्थानों पर टीके लगाए जाएंगे। श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी व यूपीएचसी, टेऊ में कोविशील्ड व कोवैक्सिन दोनों के डोज लगेंगे। जैसलसर, ऊपनी, शेरुणा में कोवैक्सीन के दोनों डोज लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त गांव मोमासर, सुरजनसर, अमृतवासी, अभयसिंहपुरा, रिड़ी, नोसरिया, मिंग्सरिया, बाना, जाखासर पुराना, बापेऊ, दुलचासर, लखासर, पुंदलसर, बेनिसर, दुसारणा पिपासरिया, दुसारणा पंडरिकजी, डेलवां, मणकरासर, लोढेरा में कोविशील्ड के दोनों डोज लगाए जाएंगे।



श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सभी प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों से अपडेट रहने के लिए आज ही जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।



