May 20, 2026
श्रीडूंगरगढ़ का मान बढ़ाया अजय भंसाली ने, चारों ओर से मिल रही है बधाइयां।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मई 2022। कोलकाता में छोटा श्रीडूंगरगढ़ बसता है और यहां के अनेक प्रवासी कोलकाता की धरा पर अपने कर्म क्षेत्र में तो सम्मान प्राप्त कर ही रहें है साथ ही वे सामाजिक दायित्व को भी निष्ठा से निभा रहे है। श्रीडूंगरगढ़ के अजय भंसाली पुत्र चंदनमल भंसाली ने कोलकाता में अपनी मिट्टी का मान बढ़ाया है। पेशे से चार्टेड अकाउंटेंट अजय भंसाली ने श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा कोलकाता के अध्यक्ष पद प्राप्त किया है। सभा की साधारण सभा की बैठक में सभी सदस्यों ने मिलकर भंसाली को निर्विरोध मनोनीत किया है। उन्हें श्रीडूंगरगढ़ सहित कोलकाता व देश भर से शुभकामनाएं मिल रही है। भंसाली के मित्र आनंद पारख ने बताया कि भंसाली का मिलनसार व सुलझा हुआ व्यवक्तित्व हाेना इस सफलता के लिए विशेष सहयोगी रहा है। पारख ने बताया कि कोलकाता में रहने वाले सभी प्रवासी उन्हें बधाई दे रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के समस्त प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों से जुड़ने के लिए आज ही जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और अपडेट रहें अपने क्षेत्र की हर खबर के साथ, आस पास की खास खबरों से, आम जनजीवन से जुड़ी हर बड़ी खबर से, रोजगार के समाचारों से, खेत खलिहानों से जुड़ी हर खबर से।