






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 फरवरी 2022। कस्बे में आज भैरूं धोरा मंदिर प्रांगण में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। यहां भगवान भोलेनाथ तथा देशनोक की माँ करणी की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक अनुष्ठान के साथ संपन्न हुई। आचार्य केदार जोशी, राजगुरू देवीलाल उपाध्याय व रामदेव उपाध्याय ने हवन पूजन करवाया व मूर्तियों को मन्दिर में विराजित किया गया। भगवान शिव की मूर्ति स्थापना जतन पारख व कंचन पारख ने की तथा माँ करणी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा मालचंद सुथार व जगदीश सुथार ने परिवार सहित संपन्न करवाई। इस दौरान पन्नालाल पुगलिया, पार्षद प्रतिनिधि चांदरतन सेठिया सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहें व “हर हर महादेव” व “करनी माता की जय” के जयकारे लगाए। मंदिर के पुजारी ने सभी अतिथियों व यजमानों सहित श्रद्धालुओं का आभार प्रकट किया।






