






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 दिसम्बर 2020। वीर तेजा मंदिर में महाराजा सुरजमल का 257वां बलिदान दिवस उन्हें पुष्पाजंलि देकर मनाया गया। इस दौरान भाजपा नेता धर्माराम कूकणा ने कहा कि महाराजा सूरजमल सर्वधर्म रक्षक थे और उन्होंने अपने जीवन काल में कभी पराजय का मुंह नहीं देखा और वे अजेय योद्धा माने जाते है। सरपंच विजय पाल बेनीवाल ने कहा कि महाराजा सुरजमल भारतीय इतिहास में सर्वाधिक न्याय प्रिय शासक माने जाते है हमें उनसे प्रेरणा लेकर न्याय प्रियता जीवन में उतारनी चाहिए। इस मौके पर दानाराम घिंटाला, मनोज जाखड़, देवीलाल बाना, सहित अनेक बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जेठाराम जाखड़ ने महाराजा सुरजमल के इतिहास के बारे जानकारी दी गई।




