






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जुलाई 2021। उत्साहित खेलप्रेमी ग्रामीणो के बीच गुरूवार रात वीरतेजा क्लब ने गांव सुरजनसर में दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन अतिथियों से करवाया। खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए टूर्नामेंट का उद्घाटन आरएलपी नेता विवेक माचरा, उदरासर सरपंच किसनलाल गोदारा, जालबसर सरपंच प्रतिनिधि बेगराज लुखा, सुरजनसर सरपंच ओमप्रकाश शर्मा, मरुधर गैस एजेंसी के संचालक धूड़ाराम गोदारा ने उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच उदरासर बनाम लिखमादेसर जूनियर के बीच खेला गया। जिसमें लिखमादेसर ने टॉस जीतकर सर्विस ली। रोमांचक मैच में उदरासर ने पहला राउण्ड 15-13 तथा दूसरा मुकाबला 15-11 से जीता। दूसरा मैच हनुमान कल्ब श्रीश्रीडूंगरगढ़ बनाम लिखमादेसर का हुआ जिसमें हनुमान कल्ब ने पहला व दूसरा राउण्ड जीतकर मैच जीता। तिसरा मुकाबला सुरजनसर जुनियर बनाम सुरजनसर सिनियर के बीच खेला गया जिसमें सुरजनसर सीनियर विजयी रही। रात आखिरी मैच नकोदेसर बनाम बन्धनाऊ के बीच खेला गया जिसमें नकोदेसर ने मैच जीत लिया। आज रात आगे के मुकाबले होंगे व प्रतियोगिता का समापन समारोह भी आयोजित होगा।






