May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जुलाई 2021। पूरे जिले में टीकाकरण की रफ्तार धीमी है और बंद पड़े टीकाकरण के बाद गुरूवार को जिले में 71 केंद्रों पर 11745 टीके लगे। जिले में आंकड़ा 10 लाख डोज का पूरा कर लिया गया है। आज श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मात्र 2 स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ यूपीएचसी में कोविशिल्ड के प्रथम व द्वितीय 40-40 डोज तथा श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी में कोवैक्सिन की पहली व दूसरी 105-105 डोज लगाई जाएगी। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि उपलब्धता के आधार पर ऑन स्पॉट पंजीकरण से टीकाकरण किया जा रहा है। नागरिक जागरूकता से टीकाकरण का ध्यान रखें व अपना टीका लगवाने के साथ अपने आस पास सभी को टीकाकरण में भाग लेने को जागरूक करें।