






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मार्च 2023। नववर्ष के उल्लास में गांव गांव आयोजन किए जा रहें है। क्षेत्र के गांव तोलियासर में उत्साही युवाओं ने जयकारे लगाते हुए वाहन रैली निकाली। शाम 5 बजे हनुमानजी मंदिर से वाहन यात्रा रवाना होकर गणेशजी मंदिर पहुंची। युवाओं ने जयकारे लगाएं व एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। मंदिर में यात्रा सभा के रूप में परिवर्तित हो गई और मुख्य अतिथि आरएसएस के भैराराम डूडी व लक्ष्मीनारायण भादू ने युवाओं को संस्कृति व सभ्यता से जुड़कर धर्म में पूर्ण आस्था रखने की प्रेरणा दी। बजरंग दल तहसील संयोजक नवरत्न राजपुरोहित, तोलियासर सरपंच प्रतिनिधि गिरधारी सिंह, गोपालसिंह राजपुरोहित, देवीसिंह, घनश्याम, जितेंद्र, भैरूसिंह, कमल, जीतूसिंह, विजय, मनोज, दशरथ सहित अनेक युवा व ग्रामीण मौजूद रहें।
https://www.facebook.com/100063778070450/posts/653547233447873/





