






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2026। विश्व हिन्दू परिषद की स्थानीय शाख के संस्थापकों में शामिल रहे दिवंगत सीताराम मोदी को सोमवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रीडूंगरगढ़ के आडसर बास स्थित आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विहिप के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद एवं धर्मप्रेमी उपस्थित रहे। सभा के दौरान वक्ताओं ने सीताराम मोदी के राष्ट्र एवं समाज सेवा के प्रति समर्पित जीवन को प्रेरणादायी बताते हुए उनके योगदान को याद किया। उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान विहिप के भंवरलाल दुगड़, श्यामसुन्दर जोशी, सेवा भारती से इन्द्रचन्द तापड़िया, लक्ष्मीनारायण भादू, कुंभाराम घिंटाला, दयाशंकर शर्मा, आरएसएस के आसाराम पारीक, प्रदीप कुमार, विनोेद नाई, भैराराम डूडी, शिक्षक संघ के पवन गोयतान, राष्ट्रीय सेविका समिति से गौरा देवी, विद्या भारती से शक्तिसिंह यादव, कंचन व्यास, साहित्य परिषद से भगवती पारीक मनू, भाजपा से राधेश्याम दर्जी, मदन सोनी, क्रीड़ा भारती से सुरेन्द्र चूरा, अधिवक्ता परिषद से रणवीरसिंह खीची, रामलाल नायक, सोहननाथ, सक्षम के शैलेश कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




