May 21, 2026
0000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 दिसंबर 2024। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी मंगलवार को बीकानेर पहुंचे और ट्रोमा के लिए संघर्ष की आवाज को मजबूत किया। प्रतिनिधि मंडल सदस्यों ने जिला कलेक्टर, जिला चिकित्सा अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता व संयुक्त निदेशक देवेंद्र चौधरी को ज्ञापन देकर श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाइवे पर स्थित विवादित भूमि पर ट्रोमा बनवाए जाने की पूर जोर मांग उठाई। पदाधिकारियों ने पत्र में कहा कि ट्रोमा के निर्माण हो रही देरी के कारण क्षेत्र के आमजन में आक्रोश की स्थिति बन रही है। परिषद ने आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर कुछ लोग तुच्छ राजनीति करते हुए आमजन को भ्रमित कर रहें है। ऐसे में प्रशासन व चिकित्सा विभाग सख्त कदम उठाते हुए इस कार्य को प्राथमिकता देकर निर्माण कार्य प्रारंभ करवाए। पत्र में परिषद ने कहा कि निर्माण मजबूती के साथ करवाया जाए और दानदाता विभाग के अनुसार व लागत के अनुरूप निर्माण करवाने में सहमत नहीं है, तो विभाग उनसे असहमति का पत्र तुरंत प्राप्त करे व अन्य किसी भामाशाह या राज्य सरकार से आवंटित भूमि पर शीघ्र उपजिला अस्पताल व ट्रोमा सेंटर का निर्माण कार्य शुरू करवाएं। सदस्यों ने कहा कि ट्रोमा निर्माण से दुर्घटनाओं में घायल लोगों उत्तम ईलाज मिल सकेगा। इस दौरान विहिप संरक्षक भंवरलाल दुगड़, प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुंदर जोशी, जिला संयोजक बजरंग दल वासुदेव सारस्वत व संतोष बोहरा प्रतिनिधि मंडल में शामिल रहें।