May 21, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितंबर 2025। शिक्षा एवं प्रभारी सचिव कृष्ण कुणाल बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। यहां पंचायत समिति परिसर में माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट, जिला परिषद सीईओ सोहनलाल, उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, बीडीओ मनोज धायल, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज वीर पूनियां ने उनका स्वागत किया। सभागार में प्रभारी सचिव ने बैठक ली और गांव चलो अभियान व शहर चलो अभियान में सेवाएं देने की बात कही। यहां से प्रभारी सचिव ने जेतासर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचे व विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पौधारोपण करते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पौधारोपण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की बात कही। कृष्ण कुणाल ने यहां बालिकाओं के साथ भोजन किया और विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना की। इस दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारी उनके साथ मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिक्षा व प्रभारी सचिव कृष्ण कुणाल पहुंचे श्रीडूंगरगढ़, शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बालिकाओं से मिले, उनसे वार्ता की, उनके साथ भोजन भी किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्तूरबा गांधी परिसर में अधिकारियों ने लगाए पौधे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पौधारोपण का दिया संदेश।