May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-09-22 at 17.44.38

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 सितंबर 2024। धीरदेसर चोटियान में शराब ठेका बंद करवाने के लिए ग्रामीण लगातार संघर्ष कर रहें है। ग्रामीणों ने प्रशासन को ठेके के विरोध में पत्र दिए, गांव में शराब विरोधी रैलियां निकाली, स्कूली छात्र छात्राओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया, और अब ग्रामीण 12 दिन से धरने पर बैठे है। समाज सुधारक एडवोकेट श्यामसुन्दर आर्य के निर्देशन में ग्रामीण शांतिपूर्ण शराबबंदी के लिए आन्दोलनरत है। आर्य ने बताया कि गांव के जागरूक व मौजिज ग्रामीण शराब बेचे जाने के खिलाफ है और प्रशासन को ग्रामीणों की भावनाओं के अनुरूप कार्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि धरने पर सरपंच रामचन्द्र चोटिया, पूर्व सरपंच मेघराज चोटिया, पूर्व सरपंच बजरंगलाल चोटिया, प्रभुराम चोटिया, तोलाराम, मुन्नीराम, दुलाराम, सांवरमल सहू, फूसाराम, भेराराम, लिछमणसिंह, गजानन्द शर्मा, गणेशाराम सुथार, मनफूल, किशनलाल, केशराराम, मोटाराम, भंवरलाल, सुगनाराम, चम्पालाल, सुरजाराम, नोरंगलाल, भंवरलाल, बीरबलराम,श्याम सिंह, श्रवण, कुशलाराम, रूपाराम सोनी, लालचन्द, बलवीर, चेतनराम, राकेश, राजूराम, रामनिवास, तेजाराम मेघवाल, किशन चोटिया आदि धरने पर बैठे रहें।