May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-09-22 at 16.05.17

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 सितंबर 2024। जाति-पांति में भाजपा का भरोसा नहीं है और पीएम का संदेश है सबका साथ सबका विकास, पर कार्य करना है। ये बात राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने कही। मौका था गांव सेरूणा में ठाकुर सांवतसिंह बीदावत की 42वीं पुण्यतिथि पर आयोजित विकास दिवस के अवसर का, गोदारा ने श्रीडूंगरगढ़ व लूणकरणसर के बीच सड़कों का जाल बिछाने की बात कही। उन्होंने हेमेरा से शेरूणा, पूनरासर से राजेरा सड़क का कार्य शीघ्र पूरा होने की बात कही। गोदारा ने कहा कि खारड़ा से राजपुरा, पूनरासर, शेरूणा, देराजसर, सूडसर होते हुए सोनियासर तक इसे पूरा करवाएंगे। उन्होनें बिजली समस्या के बारे में कहा कि सीएम भजनलाल बिजली समस्या को लेकर गंभीर है और किसानों को पूरी बिजली सप्लाई के लिए गंभीर है। गोदारा ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ के किसानों की बात सीएम तक पहुंचा देने के साथ ही पूरी आपूर्ति भी करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सीएम का विजन है कि 2026 तक किसान को दिन में पूरी 6 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाएगी। उन्होंने स्थानीय नेताओं से बिजली तंत्र के विकास के लिए ब्लू प्रिंट बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पीएम योजना में 33, 132 व 220 के लिए खूब बजट आएगा। जनप्रतिनिधि समय से जयपुर जाए, काम के पीछे पड़े तो निश्चित ही विकास के काम होंगे। गोदारा ने शेरूणा सरपंच प्रतिनिधि भरतसिंह को मंगलवार को जयपुर आने की बात कही जिससे मुख्यमंत्री कार्यालय से भूमि आवंटन का कार्य करवा देने व एक साल में 220 का काम पूरा करवा चालू करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान गोदारा ने किसानों शिक्षा पर ध्यान देने व बेटियों को खूब पढ़ाने की प्रेरणा ग्रामीणों को दी। लूणकरणसर विधायक ने अपने फोन नबंर बताते हुए कोई काम होने पर सप्ताह में तीन दिन सोम, मंगल, बुध जयपुर आने की भी बात कही। उन्होंने कहा ये जनता ने ये जिम्मेदारी दी है तो मेरा प्रयास है ज्यादा से ज्यादा जनता के काम करवा सकें। उन्होंने ठाकुर सांवतसिंह को श्रद्धाजंलि देते हुए अपने पूर्वजों को याद किया व उनकी पून्याई से ही परिवार का विकास होने की बात कही। उन्होंने कहा कि उनके कामों के लिए आज भी पूरा गांव उन्हें याद कर रहा है हम सबको उनके व्यवहार से प्रेरणा लेनी चाहिए। समारोह में विधायक ताराचंद सारस्वत ने ठाकुर सांवतसिंह का स्मरण करते हुए कहा कि शेरूणा सदा राज के साग रेव। यहां के लोग राजनीति ज्यादा नहीं करते और अपना काम करवा ही लेते है। सारस्वत ने कांग्रेस को कोसा और भाजपा को संवेदनशील सरकार बताया। विधायक ने समसा से दो कमरे स्कूल में बनवाने की घोषणा की। वहीं विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने कहा कि ठाकुर सांवतसिंह के विकास के आयामों को आगे बढ़ाकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धाजंलि देंगे। सुथार ने कहा कि बिजली के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भी संवेदनशील है और पूरी आपूर्ति के लिए प्रयास कर रहें है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश करणीसिंह राठौड़ ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि एडवोकेट भरतसिंह ने श्रीडूंगरगढ़ के विकास के लिए, न्यायालय का नया भवन बनवाने के लिए अनेक प्रयास किए। उन्होंने एसीजेएम कोर्ट के लिए प्रयास किए। वे अपने बाबोसा के पदचिह्नो पर चल रहे है और विकास वादी सोच के कर्मठ, जुझारू, सर्वसमाज की एकता के लिए प्रयासरत रहने वाले है। वहीं विकास दिवस के आयोजक एडवोकेट भरतसिंह राठौड़ ने सभी का स्वागत करते हुए आभार जताया। उन्होंने गांव के हित में कुछ मांगे रखते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार से नागरिकों को उम्मीदें भी डबल है। समारोह का प्रारंभ दिवंगत ठाकुर सांवतसिंह को पुष्पाजंलि देकर की गई व बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन विशाल स्वामी ने किया।

इन्होने रखें विचार, ये रहे मंचासीन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के साथ साथ मंच पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के राजनैतिक एवं सामाजिक पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को भाजपा ओबीसी मोर्चा के देहात जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई, पूर्वप्रधान छैलूसिंह शेखावत, जिला परिषद सदस्य श्रीराम भादू, पंचायत समिति सदस्य प्रेम भादू, शिक्षक नेता सोहनलाल गोदारा, उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र के पूर्व निदेशक मोहनसिंह पडिहार, साहित्यकार श्याम महर्षि, पूर्व सरपंच लक्ष्मण खिलेरी, मास्टर प्रभूराम बाना, कर्मचारी नेता सुभाष पूनियां, पूर्व सरपंच रतनसिंह राठौड़, शेरूणा के ग्रामीण हरिप्रसाद राणा, पुरखाराम गोदारा ने अपना संबोधन दिया एवं सभी ने एक स्वर में ठा सांवतसिंह बिदावत के कार्यों को ऐतिहासिक बताते हुए उनसे प्रेरणा लेकर राजनीति एवं सामाजिक सेवा करने का आह्वन किया। कार्यक्रम में इन वक्ताओं के अतिरिक्त मंच पर भाजपा के वरिष्ठ नेता किशनाराम गोदारा, बजरंगलाल सारस्वा, शिव तावणियां, पार्षद भरत सुथार, एडवोकेट रणवीरसिंह खिची, जोधासर सरपंच प्रतिनिधि भंवरसिंह, दुसारणा सरपंच प्रतिनिधि शेरसिंह, पूनरासर सरपंच प्रकाशनाथ, धीरदेसर चोटियान सरपंच रामचंद्र चोटिया, जैसलसर सरपंच प्रतिनिधि भीखाराम जाखड़, शेरूणा पूर्व सरपंच प्रतिनिधि पेमाराम गोदारा, पूर्व सरपंच लक्ष्मण खिलेरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह, भाजपा नेता विक्रमसिंह सत्तासर, केवीएसएस अध्यक्ष ईश्वरराम जाट, उपाध्यक्ष कल्याणसिंह आदि अतिथि रूप में मंचासीन रहे।

इन्होंने किया स्वागत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यकम में अतिथियों का बिदावत परिवार के एडवोकेट भरतसिंह, शिवसिंह, महावीरसिंह, भागीरथ सिंह, रणवीरसिंह एवं रघुवीर सिंह ने माल्यापर्ण, साफा व स्मृति चिन्ह से स्वागत किया। इस मौके पर गांव की और से मूलाराम गोदारा, रामलाल सारस्वत, लूणाराम सुथार, पेमाराम गोदारा, सरदाराराम भादू, कुशालसिंह, रघुवीरसिंह, हजारीसिंह, सुरजाराम भादू, प्रेम भादू, डालनाथ सिद्ध, भागीरथसिंह, चिमनाराम मेघवाल, अशोक राणा, सिकंदर अली, भीराजाराम गोदारा, विक्रमसिंह नारसीसर, गौरीशंकर स्वामी, नरतपसिंह नारसीसर, खेताराम सांई, मांगीलाल भादू, जगदीश सांई, मोहन खाती, कल्याणसिंह, शिवसिंह, धीरासिंह झंझेऊ, लूणसिंह, मूलाराम गोदारा, मानसिंह, कल्याणसिंह झंझेऊ, रणवीरसिंह नारसीसर, सोहननाथ, रतनाराम खाती, हनुमान सारस्वत, गजानंद सारस्वत, रतनाराम सारस्वत, शिवभगवान स्वामी, राधाकिशन स्वामी, नाहरसिंह नारसीसर, मुलाराम नायक, गंगाराम गोदारा, गोपाल भादू, गणपतराम ज्याणी, भंवराराम ज्याणी, गंगाराम भादू, सुल्तान खान, फैजू खां, धन्नानाथ, लालनाथ, ईमरताराम सांई, ईश्वरराम घाट, कल्याणसिंह, सावंतराम गोदारा, नानूराम गोदारा, गोविंदराम गोदारा, तारूराम मेघवाल, संग्राम गोदारा, किस्तुराराम सांई, सुल्तानसिंह, किशनाराम ब्रह्माण, सिंकदर अली शेख, कुंभाराम भादू, प्रभूराम कस्वां, रामलाल गोदारा, भूराराम गोदारा, हसन खान मास्टर, ओमाराम भादू आदि ने गांव की और से अतिथियों का माल्यापर्ण किया।  इस बड़े सामाजिक आयोजन को पूरा लाइव देखने के लिए क्लिक करें नीचे दी लिंक पर जुड़े पूरे कार्यक्रम से:- https://www.facebook.com/share/v/knVGMnYYdgEqambd/?mibextid=jmPrMh

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठाकुर सांवतसिंह को दी अतिथियों ने श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने किया पत्रक का विमोचन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कैबिनेट मंत्री ने रखा विकास का विजन, काम करने का आश्वासन, जयपुर आने का न्यौता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत ने की आयोजन की सराहना, जताई क्षेत्र के विकास की प्रतिबद्धता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने दिया सभी काम करवाने का आश्वासन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व न्यायाधीश करणीसिंह का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजक एडवोकेट भरतसिंह ने कहा डबल इंजन की सरकार से उम्मीदें भी डबल है, रखी कई मांगे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि व सर्वसमाज के लोग हुए शामिल, विशाल स्वामी ने किया प्रभावी मंच संचालन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया।