






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जून 2025। क्षेत्र के युवा कड़ी मेहनत के बल पर ना केवल सरकारी नौकरियों में स्थान पा रहें है वरन उच्च शिक्षण मेडिकल व इंजीनियरिंग में सलेक्ट होकर अपने परिवार का मान बढ़ा रहें है। राजस्थान कृषि स्टोर के बजरंग भामूं के पुत्र वीरेंद्र भामूं ने जेईई 2025 में ऑल इंडिया ओबीसी 3012 रैंक हासिल किया। वीरेंद्र को देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थान कानपुर में प्रवेश मिल गया है। उसकी सफलता पर परिजनों सहित जानकारों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविषय की शुभकामनाएं दी। वहीं बता देवें नीट 2025 में क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक युवक व युवतियों ने सफलता हासिल की है। जेतासर निवासी किरण पुत्री राजूराम गोदारा ने प्रथम प्रयास में नीट परीक्षा में सफलता हासिल की, किरण ने ऑल इंडिया 23557 रैंक हासिल की है। परिजनों व जानकारों ने किरण को बधाई दी। वहीं गांव मोमासर चाचा ताऊ के दो बहन भाई नीट में सलेक्ट हुए है। मोमासर निवासी ऋषिका प्रजापत पुत्री बनवारी लाल प्रजापत ने ऑल इंडिया 15438 रैंक पर सफलता हासिल की है। वहीं ऋषिका के चाचा श्रवणकुमार प्रजापत का भाई लक्ष्मीकांत प्रजापत भी नीट में सफल हुआ है। लक्ष्मीकांत ने ऑल इंडिया 25255 रैंक हासिल की है। ग्रामीणों व जानकारों ने दोनों बहन भाइयों को बधाई दी है।





