May 21, 2026
000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जून 2025। डॉक्टर को समाज में भगवान तुल्य माना जाता है। ये सेवा का कार्य है और डॉक्टर संवेदनशील होकर मरीजों की सेवा करें तो इस पेशे का मान सम्मान आमजन में सदा के लिए बना रहें। ये बात विधायक ताराचंद सारस्वत ने उपजिला अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन का लोकार्पण करते हुए कही। सारस्वत ने कहा कि भाजपा सरकार की मंशा है कि समाज के जरूरतमंदो को चिकित्सा सुविधाएं सुलभ मिल सके और इसके लिए विभिन्न स्तरों पर अनेक प्रयास किए जा रहें है। वहीं अस्पताल प्रभारी डॉ एसके बिहाणी ने उपजिला अस्पताल में बढ़ रहें रोगी भार को देखते हुए रिक्त पदों पर डॉक्टरों की नियुक्तियां करवाने की मांग की। बिहानी ने सोनोलॉजिस्ट लगवाने की भी मांग की इस पर विधायक ने इसके लिए पूरे प्रयास करने की बात कही। इस दौरान कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, शहर अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट, शिव स्वामी, हेमनाथ जाखड़, पार्षद जगदीश गुर्जर, रामसिंह राजपुरोहित, संतोष बोहरा, विक्रम सिंह शेखावत, लोकेश माली, महावीर अड़ावलिया, मदन सोनी, फतेसिंह जांगिड़, मूलचंद इंदौरिया, किशोर मारू, महेश राजोतिया, रोशन छींपा, इमरान राईन, रमेश मूंधड़ा, मनोज कायल, भरत जोशी, उत्तमनाथ सिद्ध, सुधीर भार्गव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें। वहीं कार्यक्रम में ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी राजीव सोनी, डॉ एसएस नांगल, नर्सिंग ऑफिसर रमाकांत शर्मा सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा। चिकित्सा स्टाफ ने विधायक सहित सभी का स्वागत किया व आभार जताया। इस दौरान अस्पताल में लगवाए गए एक वाटर कूलर का भी लोकार्पण किया गया।
प्रतिमाह की तीन तारीख, गर्भवती महिलाओं को मिलेगी सुविधा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपजिला अस्पताल में दिसबंर 2024 में सोनोग्राफी मशीन आई थी। जिसे पूरी तरह से इंस्टॉल करने के बाद मंगलवार को लोकार्पण किया गया और इसी के साथ ही आमजन हितार्थ इसका प्रयोग शुरू कर दिया जाएगा। अस्पताल में सोनोलॉजिस्ट का पद रिक्त होने के कारण डॉ एसएस नांगल द्वारा इस मशीन की सेवाएं मरीजों को दी जाएगी। वर्तमान में प्रतिमाह की 9, 18 व 27 तारीख को गर्भवती महिलाओं के लिए सोनोग्राफी की सुविधा प्रारंभ होगी। अस्पताल प्रभारी डॉ एसके बिहानी ने बताया कि इससे गर्भवती महिलाओं के ईलाज में बड़ी सहायता मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सोनोलॉजिस्ट मिलने पर सोनोग्राफी की सुविधा नियमित कर दी जाएगी।