






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 फरवरी 2021। विश्वकर्मा मंदिर में बीते गुरुवार को सुबह से ही हवन व भगवान विश्वकर्मा पूजन के साथ भव्य झांकी का आयोजन किया गया। झांकी मंदिर से स्टेशन रोड होते हुए मुख्य बाजार से गुजरते हुए पुनः मंदिर पहुंची और यहां मंदिर प्रांगण में विश्वकर्मा समाज की प्रतिभावान विद्यार्थियो, कर्मचारियों, नवनिर्वाचित पार्षदों को सम्मानित किया गया। समाज के कोषाध्यक्ष व भाजपा नेता रामगोपाल सुथार ने वर्ष भर का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया व समाज बंधुओं ने नगरपालिका उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार, पार्षद भरत सुथार, श्रीडूंगरगढ़ मंडल के महामंत्री महेश राजोतिया का भी सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जांगिड़ ने की व मंत्री रामेश्वरलाल लदरेचा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। नवयुवक मंडल के पदाधिकारियों में बीरबल सुथार ,बजरंगलाल भद्रेचा ,हनुमान सुथार, पूनमचंद सुथार, फतेहसिंह जांगिड़, शशिकांत, गणेश जांगिड़, प्रदीप सुथार, जितेंद्र सुथार, श्यामसुंदर सुथार, गोविंद सुथार द्वारा प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कृत किया गया।






