






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जनवरी 2024। ये खबर टेक्नोलॉजी प्रेमियों के लिए है। वीवो ने बाजार में नया स्मार्ट फोन उतारा है जिसे भारतीय बाजार में 4 जनवरी को लॉन्च किया जिसकी बिक्री ऑनलाइन व ऑफ लाइन 11 जनवरी 2024 को प्रारंभ की गई है। इस सीरीज में कंपनी ने दो हैंडसेट- Vivo X100 और Vivo X100 Pro को लॉन्च किया है। इन फोन्स में पावरफुल प्रोसेसर के साथ दमदार कैमरा दिया गया है, जो बेहतरीन फोटोज क्लिक कर सकता है। साथ ही Vivo X100 सीरीज में MediaTek Dimensity 9300 प्रोसेसर दिया गया है। दोनों ही फोन्स AMOLED डिस्प्ले और टेलीफोटो लेंस के साथ आते हैं। जिनकी कीमत 63,999 {258 GB}, 69999 {512GB} व 89,999 {512GB} हैं। श्रीडूंगरगढ़ में बिक्री प्रारंभ होने के पहले ही दिन गुरूवार को कस्बे के AtoZ कृष्णा मोबाइल ने 3 मोबाइल ग्राहकों को दिए। अन्य 2 मोबाइल की डिलिवरी की और कुल 5 मोबाइल फ़ोन बेच कर वीवो कंपनी के भरोसेमंद डीलर बने है। AtoZ कृष्णा मोबाइल के कृष्णा राजपुरोहित ने बताया की वीवो के नए फोन का युवाओं में खासा क्रेज है और उनके शोरूम पर पुराने फ़ोन के एक्सचेंज ऑफर के साथ नए vivo X सीरीज़ के नए मोबाइल दिए जा रहे है। जिसका लाभ अनेक ग्राहक ले रहें है।




