May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जुलाई 2021। श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर के लिए नागरिक संस्थाएं व राजनीतिक दलों द्वारा लगातार आवाज उठाई गई है। सभी क्षेत्रीय नेताओं ने सरकार को पत्र भेज कर ट्रोमा बनवाने की मांग भी की तथा अब यहां के युवा क्षेत्र के प्रति नागरिक को ट्रोमा की मांग से जोड़ने के लिए अपनी आवाज बुलंद कर रहें है। श्रीडूंगरगढ़ में शनिवार को ये युवा टोली पार्षदों व संस्थाओं से समर्थन लेने उनके घर पहुंची। इस टोली में युवा सुनील तावनियां, महेंद्र राजपूत, पार्षद रामसिंह जागीरदार, भवानी तावनियां, एडवोकेट प्रवीण पालीवाल घर घर घूमे। भाजपा नेता विनोद गिरी गुसाईं ने युवाओं को समर्थन देते हुए कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सबसे बड़ी जरूरत आज ट्रोमा सेंटर ही है। सरकार क्षेत्र में शीघ्र ट्रोमा स्वीकृत कर दुर्घटनाओं में जा रही जाने बचाने के लिए संवेदनशील निर्णय लेवें। युवाओं की टोली को शनिवार को आरटीआई जागरूकता संगठन, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महावीर अड़ावलिया, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष भवानी तावनियां, पार्षद जगदीश गुर्जर, महावीर धामा, सत्यनारायण नाई आदि ने अपना समर्थन दिया।

आप भी जाने क्या होता है ट्रोमा.?
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र वासी आजकल प्रायः ट्रोमा का नाम सुन रहें है और अब डोर टू डोर सभी नागरिक ट्रोमा की मांग से जुड़ेंगे।इससे पहले आप सभी क्षेत्र की इस मांग को भी जाने। ट्रोमा सेंटर- एक सुसज्जित अस्पताल है जो घायल होने वाले मरीजों को व्यापक आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्य करता है। दुर्घटना में दर्दनाक चोटों का विशेष और अनुभवी बहुआयामी उपचार और विशेष संसाधनों की आवश्यकता होती है तथा ट्रोमा में ये सभी सुविधाएं उपलब्ध होती है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाईं ने युवाओं को ट्रोमा के लिए अपना समर्थन दिया।