






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जुलाई 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पेयजलापूर्ति की समस्याओं को दूर करने में विधायक महिया लगातार सक्रिय है। महिया ने आज गांव ठुकरियासर में पेयजल समस्या का परमानेंट समाधान करते हुए गांव में नए ट्यूबवेल का निर्माण कार्य प्रारंभ करवा दिया। महिया ने कहा कि गांव में पेयजल की भारी किल्लत को देखते हुए ग्रामीणों की मांग को प्राथमिकता देते हुए वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्वीकृत नए ट्यूबवेल का निर्माण कार्य आज शुरू करवा दिया है। इस ट्यूबवेल की लागत 28.94 लाख रुपए होगी तथा मशीनरी ने काम करना शुरू कर दिया है। विधायक ने कहा कि गांव की आबादी को देखते हुए एक ओर ट्यूबवेल की स्वीकृति हेतु विभाग द्वारा प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवा दिए गए है। ठुकरियासर के पूर्व सरपंच गोपाल नाथ, ओम नाथ, बीरबल देहडू, डूंगरराम सींवर, कालूराम मोटसरा, कोजूराम नाई, खेताराम मोटसरा सहित ग्रामीणों ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए विधायक का आभार जताया।




