May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-08-25 at 16.41.11

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2024। क्षेत्र के गांव लिखमादेसर में सरपंच की अगुवाई में गांव में खेल मेला का शानदार आयोजन हो रहा है। शनिवार देर रात वॉलीबॉल के मैच संपन्न हुए जिसमें फाइनल मैच बेनीसर स्पोर्ट्स और चेतन महादेव क्लब के बीच खेला गया। दर्शकों ने जमकर हूटिंग की और कोच शंकर कलवानियां ने बताया कि दोनों टीमों के मध्य रिकॉर्ड रोमांचकारी मैच खेला गया। मैच 2.30 घंटे चला और आखिरकार चेतन महादेव क्लब (सिराजुद्दीन) टीम ने 25-23 से मैच जीत लिया। टीम के सिराजुद्दीन ने गांव में ऐसे बेहतरीन खेल आयोजन को ऐतिहासिक  बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से गांव का सम्मान बढ़ता है। इससे पूर्व सेमी फाइनल प्रथम में बेनीसर बनाम चूरू खेला गया जिसमें बेनीसर विजेता रही और दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में हंसोजी क्लब बनाम चेतन महादेव के बीच खेला गया जिसमें चेतन महादेव ने मैच जीत लिया। फाइनल टक्कर में बड़ी संख्या में गांव सहित बाहर के दर्शक मौजूद रहें और देर रात तक डटे रहें। श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार श्रीगंगानगर के राहुल को अपने बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए दिया गया। विजेता व उपविजेता केा सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध व मौजिज उपस्थित ग्रामीणों ने पुरस्कृत किया। आज खेल मैदान पर कुश्ती दंगल का खेल हो रहा है। मैदान पर लिखमादेसर सहित आस पास के गांवो से भी खेल प्रेमी पहलवानो की टक्कर देखने पहुंच गए है। देर रात फाइनल मुकाबला होगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विजेता टीम को चमचमाती ट्राफी के साथ नगद ईनाम से सम्मानित किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांटे की टक्कर में वॉलीबॉल फाइनल चेतन महादेव क्लब ने बेनीसर स्पोर्ट्स को हराकर जीता।