






विधायक सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक जनसेवा केंद्र में विधायक ताराचंद सारस्वत ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना। सारस्वत ने बताया कि प्रधानमंत्री ने देश की गरिमामय संस्कृति, प्रगतिशील भारत और उन्नत भविष्य के विषय में अपने विचार साझा किए। इस दौरान संजय कुमार शर्मा, ओमप्रकाश नाई, राजेंद्र वाल्मीकि, महावीर जोशी, योगेंद्र सिंह हंसावत, विजयसिंह, गंगाराम, पवन कुमार शर्मा, जगदीश, संदीप सिंह, नेमाराम प्रजापत, मुकेश गोदारा, गजानंद शर्मा, हेमनाथ जाखड़, गोपाल नाथ सिद्ध, भंवरलाल, मूलचंद इंदौरिया, रजनीकांत सारस्वत, भवानी प्रकाश तावानियां, अर्जुनलाल शर्मा, हरिशंकर पुरोहित, भगवान सिंह तंवर सहित अनेक भाजपा शामिल हुए।

विहिप बैठक में कल के आयोजन की तैयारियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास स्थित माहेश्वरी सेवा सदन प्रागंण में विश्व हिंदू परिषद प्रखंड व नगर सहित सहयोगी संगठन मातृशक्ति व दुर्गावाहिनी की बैठक संपन्न हुई। प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी ने बताया कि सोमवार शाम 7 बजे आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। सभी सदस्यों को पृथक पृथक जिम्मेदारियों सौंपी गई। कार्यक्रम में बाल कृष्ण-राधा सजाओ प्रतियोगिता, सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता, मटकी फोड़ कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम पूर्ण होगा। नगर अध्यक्ष लालसिंह ने समारोह की रूपरेखा बनाई। प्रखंड मंत्री दीपक सेठिया ने बताया कि सभी माताएं अपने घर से ही बालकृष्ण-राधा को सजा कर लावें। सेठिया ने बताया कि सभी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक में संगठन के संरक्षक भंवरलाल दुगड़, लालसिंह राजपूत, अशोक नाई, भीखाराम सुथार, फतेहसिंह जांगिड़, त्रिलोक प्रजापत, अशोक बैद, मुकेश प्रजापत, पूरनमल स्वामी सहित दुर्गावाहिनी संगठन से लक्ष्मी सुथार, देवकी तिवाड़ी, कुसुम प्रजापत, सिया सेन, अंकिता सेन, प्रज्ञा पुगलिया, सुशीला शर्मा, यशोदा शर्मा शामिल हुई।

गांव रीड़ी, बाना व धर्मास में बेसहारा गौवंश के गले में बांधी रेडियम पट्टियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में गौवंश के सामने आ जाने से होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए बेसहारा गौवंश के गले में रेडियम पट्टी डालने की पहल गांव गांव में हो रही है। क्षेत्र के गांव रीड़ी, बाना व धर्मास में युवा टालियों ने रात्रि में गांव के रास्तों के बीच में बैठे रहने वाले गौवंश के गले में रेडियम पट्टियां बांधी। जिससे दुपहिया व चार पहिया वाहनों चालक दुर्घटनाग्रस्त होने से बच सकें और गौवंश भी सुरक्षित हो सकें। युवाओं ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से गांव के सभी बेसहारा गौवंश के गले में शुक्रवार रात को युवाओं की टोलियों ने रेडियम पट्टी बांधकर सेवा सहयोग दिया। वहीं गांव धर्मास में भी युवाओं की टोली ने रात भर गांव में घुम घुमकर बेसहारा गौवंश के गले में रेडियम पट्टियां बांधी। बीती रात गांव बाना में भी युवाओं ने रेडियम पट्टियां बांध कर दुर्घटनाओं को कम करने की दिशा में सहयोग दिया।







