May 22, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2024।  चुनाव आयोग से बड़ी खबर महाराष्ट्र व झारखंड सहित राजस्थान की 7 सीटों पर चुनाव की आई है। आयोग ने चुनाव की तारीख का एलान कर दिया है। महाराष्ट्र में 288 सीटों के लिये 20 नवम्बर को तथा झारखंड की 81 सीटों के लिये 13 और 20 नवंबर को चुनाव होंगे। राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 13 नवंबर को होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि सभी जगहों पर चुनाव की तैयारी आयोग द्वारा कर ली है।